रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने निगम मंडल अभिकरण बोर्ड/प्राधिकरण में मनोनित अध्यक्ष/उपाध्यक्ष को कैबिनेट व राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। इस सूची में 13 कांग्रेसी नेताओं को कैबिनेट मंत्री व 3 नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। शैलेश नितिन त्रिवेदी का नाम सातवें नंबर पर है, दूसरे नंबर पर गिरीश देवांगन का नाम है,पहले नंबर पर रामगोपाल अग्रवाल का नंबर है और नौवें स्थान पर राजन तिवारी का नाम है।

