पारस राठौर : नीमच : आप भी ध्यान रखे कहीं ऐसा आपके साथ तो नहीं हो रहा है!गैस सिलेंडर में गैस की बजाए सिलेंडर उगल रहा पानी देखकर कलेक्टर भी हैरान हुए।

बड़े शर्म कि बात है इतिहास में पहली बार सुनने को मिला है कि आजकल गैस सिलेंडर में भी मिलावट खोरी हो रही है। ऐसा ही मामला नीमच में देखने को मिला जहां पर समय के पूर्व ही सिलेंडर में गैस खत्म हो गई जब हिलाकर देखा तो उसमें पानी निकलना शुरू हो गया। जवाहर नगर नीमच निवासी शमीम राईन ने इसकी शिकायत नीमच कलेक्टर को की थी तो वह भी हैरान हो गए यह कौन सा मिलावट खोरी का दूसरा मामला सामने आ गया। नापतोल और खाद्य आपूर्ति अधिकारियों को घटना स्थल पर भेजा तो वास्तव में सिलेंडर में तकरीबन पांच लीटर गैस कि बजाए पानी निकला,तत्काल सिलेंडर को जप्त किया और उसे सील कर पंचनामा बनाया। हालांकि बताया जा रहा है कि जिस गैस एजेंसी से सिलेंडर खरीदा गया था,उसके खिलाफ कार्रवाई कर लाईसेंस रद्द करने की प्रक्रिया चल रही है।