भाजपा नेता का घिनौना चरित्र, अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया

Chhattisgarh

पारस राठौर : पन्ना। पवई थाना क्षेत्र में भाजपा नेता द्वारा सगी बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. वहीं इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करते हुए शिवराज सरकार को घेरा है.

भाजपा नेता ने अपनी 17 वर्षीय सगी बेटी से बलात्कार किया. किसी तरह पीड़िता ने थाने पहुंचकर अपबीती बताई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पीड़िता को बाल आश्रय गृह में भेज दिया है. पीड़िता बहुत सहमी और डरी हुई है.

*’मामा के राज में बेटियां असुरक्षित’*

भाजपा नेता के इस कृत्य को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भाजपा नेता के फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गृह क्षेत्र की यह एक शर्मनाक घटना है. मामा के राज में बेटियां असुरक्षित हैं और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे की यही हकीकत है.

इस बारे में पवई के एसडीओपी, रक्षपाल सिंह यादव ने बताया कि पवई थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय बेटी ने पिता पर दुराचार के आरोप लगाए थे, जिस पर थाना पवई में अपराध पंजीबद्ध करते हुए पीड़िता को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई. पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीणा के निर्देश पर बिना समय गंवाए एक टीम बनाकर घिनौना कृत्य कर भाग रहे आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *