अनुसूचित जाति मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक हुई

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के निर्देशानुसार आप अनुसूचित जाति मोर्चा शहर जिला रायपुर एवं रायपुर ग्रामीण आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमें प्रमुख रूप से अनु.जाति, मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को सांसद संसदीय चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका एवं संगठनात्मक दायित्वों को निर्वाहन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिसमें विशेष रूप से संकल्प लिया गया जिसमें अनुसूचित जाति मोर्चा सक्रिय भूमिका के साथ कार्य करेंगे।
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प पत्र के निर्माण हेतु सुझाव लेकर के आने वाले संकल्प रथ में सुझाव पेटी अपना सुझाव पार्टी एवं देश के विकास के लिए डाले। समर्पण दिवस-मोदी एप की माध्यम से कार्यकर्ता अपना आर्थिक समर्पण, चेक, एटीएम, द्वारा कर सकते हैं। कहा कि मेरा परिवार भाजपा परिवार। 24 फरवरी कमल ज्योति योजनान्तर्गत- प्रत्येक घरों में दीप एवं रंगोली (कमल रंगोली) से प्रकाश मान करना। 28 फरवरी- प्रधानमंत्री देश भर के कार्यकर्ता के साथ मंडल स्तर में मन की बात करेंगे। दो मार्च बाइक से बाइक रैली निकालना- प्रत्येक बूथ से 10 मोटर सायकल रैली में निकालना। 5 से 10 मार्च तक प्रत्येक मंडल के मंडल स्तर में बैठक निश्चत करे।
बैठक में सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेशा संयोजक अशोक बजाज ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अ.जा. मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों का कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है। हमे मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की जरूरत है। कांग्रेस अपने वादे से मुकर गई है। जन घोषणा पत्र में किये गये वादे पूरे नहीं हुए। लोग आपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।
बैठक में संजय ढीढी, डॉ. राजू मारकंडे, आत्माराम बंजारे, दयालू गाडा, रविन्द्र बंजारे, श्याम नारायण, रेखा बंजारी, प्रीति पुरेना, दिनेश टंडन, लक्ष्मीनारायण, भगवान दीप, अजीत सेनापती, मोहर दास पाटिल, डॉ. बीआर पाटिल, सुरज प्रसाद खूंटे, खेदालाल बांदे, विक्रम परमार, मानूराम कुर्रे, चन्द्रकांत पाटिल उपस्थित थे।
उक्त जानकारी प्रदेश कार्यालय मंत्री आत्माराम बंजारे ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *