महिला स्व सहायता समूह को उनका हक दिलाने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा भाजपा महिला मोर्चा ने

Chhattisgarh

रायपुर ! महिला स्व सहायता समूह को उनका हक दिलाने भाजपा महिला मोर्चा रायपुर जिला ने जिला अध्यक्ष सीमा साहू के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ।

भाजपा महिला मोर्चा रायपुर जिला अध्यक्ष सीमा साहू ने कहा कांग्रेस सरकार घोषणा पत्र में महिला स्व सहायता समूह के कर्जे माफ करने व उन्हें स्वावलंबी बनाने के अनेक वादे किए थे परंतु जब से सरकार बनी है महिलाओं के साथ छल के अलावा कुछ नहीं हो रहा है । पूर्व में भाजपा की सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के लिए आंगनबाड़ी में रेडी टू ईट पोषण आहार को महिला स्व सहायता समूह को दिया गया था। प्रदेश में महिलाएं इस कार्य को सुचारू रूप से व गुणवत्ता पूर्ण रूप से संपादित कर रही है। इस कार्य में प्रदेश में 20 हज़ार से अधिक महिलाएं जुड़ी है।
पर यह महिला विरोधी कांग्रेस सरकार की मंशा निजी संस्था को लाभ देने व महिलाओं को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाना है ।प्रदेश की सशक्त हो रही महिलाओं को कमजोर करने व संस्था विशेष व उसके निजी भागीदार को फायदा पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।भाजपा महिला मोर्चा इसकी निंदा एवं विरोध करती है ।
इस अवसर पर ममता साहू, शैलेंद्री परघनिया, बंदना मुखर्जी, मिनी पांडे, संगीता जैन, मनोरमा हनोतिया, सुनीता नागरानी ,गीता रेड्डी ,किरण बघेल,प्रीति परघनियां, आशा दुबे, रूपाली हर्षिला, अचला स्वामी, नीतू पांडे ,मीना सेन निशा स्वर्णकार, ललिता यादव सुमन मुथा, गायत्री नवरंगे सरोज साहू ,सरिता साहू, ज्योति ठाकुर, शीला चक्रवर्ती कुसुम लता, पुष्पा सहारे ,तुलसी यादव, पुष्पा पटेल, रश्मि राजपूत ,सोन कुंवर बुंदेलकर ,रजनी पांडे, दुर्गा गनवीर, उमा यादव, विमला कुमार, उमेश्वरी चंद्राकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहने उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *