मैनपाट/ 22जून 2021। छत्तीसगढ़ के कद्दावर मंत्री अमरजीत भगत के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर मैनपाट के गांव के हाई स्कूल सरभंजा के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष ने हाई स्कूल सरभंजा में साइकिल वितरण का शुभारंभ किया और छात्रों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क एवम सेनेटाइजर वितरण किया साथ ही बच्चों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए आवश्यक दूरी बनाए रखने व मास्क सेनेटाइजर के उपयोग करने का अपील की गई साथ ही मंत्री अमरजीत भगत के जन्मदिन पर बच्चों को अपने बीच पाकर उत्साहित महसूस किए और खाद्य मंत्री को जन्मदिन की बधाइयां दीं गई।