*IAS-IPS अफसरों की बड़ी तबादला सूची तैयार!* *सोमवार हो सकते हैं कई तबादले_मंत्रालय सूत्र*

Madhyapradesh National

Arun Gupta मध्य प्रदेश +916264644793

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पंचमढ़ी प्रवास पर प्रशासनिक अफसरों की तबादला सूची पर मंथन किया। आईएएस और आईपीएस अफसरों की बड़ी तबादला सूची एक-दो दिन में आने की खबर है। सूची में आईएएस अफसरों की संख्या ज़्यादा रहने की संभावना है।यह तबादला सूची इस साल की अंतिम बड़ी सूची रहेगी। जो अधिकारी वर्षों से फील्ड में जमे हैं उन्हें राज्य मंत्रालय भेजने की चर्चा है। इस सूची में माध्यमिक शिक्षा मंडल, प्रशासन अकादमी के साथ-साथ प्रोफेशनल बोर्ड व्यापम में भी नए चेहरे दिखाई देने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्थानीय शासन, लोक स्वास्थ्य इन तीनों विभागों में नए अपर मुख्य सचिव पदस्थ किए जा रहे हैं।पांच संभागीय कमिश्नर के साथ वाणिज्य कर आयुक्त और आबकारी आयुक्त के नाम भी सूची में शामिल बताए जा रहे हैं। निगम-मंडलों में पदस्थ सात एमडी के साथ लगभग 12 से 15 जिला कलेक्टर भी प्रभावित हो रहे हैं।

आईपीएस अफसरों में भी बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। कुछ एडीजी के साथ लगभग पांच आईजी,सात डीआईजी और लगभग आठ-दस एसपी के नामों को भी इधर-उधर किया जा रहे हैं।

आज केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के साथ मुख्यमंत्री की व्यस्तता के कारण संभवत सोमवार तक सूची जारी होने की पूरी पूरी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *