दुर्ग ग्रामीण एवं शहर के कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक सम्प्पन : नीलेश चौबे

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण एवं शहर के कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक कांग्रेस भवन दुर्ग में आयोजित की गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी चंदन यादव ने उपस्थित होकर कांग्रेसजनों का उत्साहवर्धन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों व कांग्रेसजनों का स्वागत करते हुए विधानसभा में भारी मतों से जीत की बधाई दी। शहर अध्यक्ष श्री आर एन वर्मा ने पुष्प गुच्छ से प्रभारी सचिव चंदन यादव एवं विधायक अरुण वोरा का स्वागत किया। प्रभारी सचिव यादव जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जीत ने पूरे देश के कांग्रेसजनों को ऊर्जा एवं आत्मविश्वास दिया है जिसके बदौलत लोकसभा चुनाव में भाजपा को धूल चटाएंगे। रायपुर की भांति दिल्ली में भी राहुल गांधी जी नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। उन्हीने कांग्रेस की तीन चौथाई जीत के चार कारण बताए हुए कहा कि लगातार संगठन की क्रियाशीलता, जनघोषणा पत्र, सही टिकिट वितरण एवं चुनाव में कार्यकर्ताओं की मजबूती से काम करने के बदौलत जीत मिली है। दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत भारी मतों से चुनाव जीते है। मैं कार्यकताओं का पूरा सम्मान करता हूं और विधानसभा सत्र के बाद हर वार्ड में घर घर जाकर जनता का आभार व्यक्त करूंगा। कार्यक्रम का संचालन अल्ताफ अहमद ने और आभार प्रदर्शन नीलेश चौबे ने किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री शंकरलाल ताम्रकर, सीजू एंथोनी, अब्दुल गनी, अमित चन्द्राकर, राजेन्द्र साहू, जितेंद्र साहू, सरोजिनी चन्द्राकर, इरफान खान, कमल रूंगटा, पराग बड़े, राजेश यादव, परमजीत सिंह भुई, संतलाल बंजारे, राजन खुटेल,बालमुकुंद चन्द्राकर, शिव कुमार वर्मा, राकेश मिश्रा, अनिता तिवारी, नीलेश चौबे, संदीप निरंकारी, मुकेश चन्द्राकर, वाई के सिंह, शमशेर सिद्दीकी, सुमन सागर, संदीप श्रीवास्तव, मनीष जग्यशी, सुशील भारद्वाज, नसीर खोखर,परविंदर सिंह, संतोष राणा, नंदकुमार सेन, डी कामराजू, प्रभाकर जनबन्धु, दानबाई तामस्कर, जमुना साहू, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा,रज्जाक खान, जी याकूब, रमाकांत, केशव चौबे, मुकुंद भाउ, करीम खान, अनिल श्रीवास्तव, रत्ना नारमदेव, राजेश शर्मा, मोहन हरमुख, हेमशंकर शर्मा, निशाकान्त पांडेय,फत्ते सिंह भाटिया, रायसिंह धिकोला, बंटी हरमुख, महेंद्र सिन्हा, राजेन्द्र रजक,विजय चौबे, पुरेन्द्र वर्मा, देवेंद्र देशमुख, चंद्रशेखर गवई, के प्रेमनाथ, दादू नागदेव, सनिर साहू, नीतीश कश्यप, तारा शर्मा, संजय साहू, सुनील चौधरी, राजकुमारी साहू, भुनेश्वरी कुलदीप, भोला महोबिया, कविता, कादिर चौहान, सत्यनारायण सिंह, वाहिद चौहान,रविन्द्र सिन्हा, देवेंद्र देवांगन, शबाना निशा रानी, अजय शर्मा, मतीन, कुशल मटियारा, एनी पीटर सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *