रेलवे से 2000 बेड की व्यवस्था तत्काल हो सकती है, राज्य सरकार ध्यान दे : बृजमोहन

Chhattisgarh

रायपुर /16 अप्रैल/ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज रेल मंत्रालय, डी एम रेलवे, डीआरएम रेलवे से बात कर छत्तीसगढ़ में रेलवे में उपलब्ध कोच एवं उसमे बनाये गए आइसोलेसन बेड की जानकारी ली उपलब्ध जानकारी के हिसाब से छत्तीसगढ़ में रेलवे के पास 50 कोच ऐसे हैं जिसे आइसोलेशन सेंटर के रूप में परिवर्तित किया गया है और उसमें 2000 बिस्तर की व्यवस्था है। इस विषय में  अग्रवाल ने कलेक्टर रायपुर से भी बात की और कहा कि रेलवे से अनुरोध व संपर्क कर, चर्चा कर रेलवे के 50 कोच को तत्काल बात कर जिला प्रशासन को ले लेना चाहिए जिसमें लगभग 2000 लोगों को वहां पर आइसोलेशन में रखा जा सकता है।

अग्रवाल ने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से भी बात की और कहा कि तत्काल रेलवे के कोच को जो आइसोलेशन सेंटर के रूप में परिवर्तित किया गया है उसमें आइसोलेशन सेंटर प्रारंभ करें जिससे जनता को एक बड़ी राहत मिलेगी व मरीजो के बीच मची आपाधापी भी कम होगी। 2000 तैयार बैड है।

अग्रवाल ने कलेक्टर रायपुर को कहा है वे स्वयं रेलवे के अधिकारियों व मंत्रालय स्तर पर तत्काल चर्चा कर रेलवे के कोचों मेंं  आइसोलेसन सेंटर प्रारंभ करें ।

अग्रवाल ने कहा है कि पूरे प्रदेश में मेडिकल स्टाफ की भी भारी कमी है इसे देखते हुए walk-in इंटरव्यू के माध्यम से जूनियर डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ नर्स स्टाफ नर्स एवं अन्य स्टाफ की भर्ती भी तत्काल युद्ध स्तर पर की जानी चाहिए जिससे चिकित्सा के लिए पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध हो सके।

अग्रवाल ने जिला प्रशासन से कहा है कि लॉकडाउन लंबा खीच रहा है अतः पूरे बाजार एक साथ खोलने के बजाय सब्जियों की व फलों की घर पहुंच सेवा ठेलो व वाहन के माध्यम से वह फेरी वालों के माध्यम से एक निश्चित समय तक लोगो को उपलब्ध कराएं। जिससे आम लोगों को जरूरत की फल व सब्जियां उपलब्ध हो सके, क्योंकि बाजारों को एकाएक खोलने से भी भारी भीड़ बढ़ेगी और फिर वही स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *