सत्र का शुभारंभ करेंगी प्रदेश प्रभारी डी. पुरन्देश्वरी

Chhattisgarh

रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश व राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी डी.पुरन्देश्वरी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक दो सत्र में आयोजित है। प्रथम शुभारंभ सत्र में अध्यक्षीय उद्बोधन प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय रखेंगे। सत्र का उद्घाटन भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी. पुरन्देश्वरी करेंगे। राजनैतिक प्रस्ताव आगामी योजनाओं पर चर्चा होगी। कार्यसमिति में राजनैतिक प्रस्ताव रखा जायेगा। कार्यसमिति में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, रामविचार नेताम, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित प्रदेश पदाधिकारी व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *