शिवराज सिंह चौहान ने समृद्ध मध्यप्रदेश बनाकर दिया हम उन्हें हरा भरा प्रदेश बनाकर देंगे :- तुषार द्विवेदी

Madhyapradesh

अरुण गुप्ता : सीधी। आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने अपने जन्मदिवस पर देशवासियों से एक वृक्ष लगाने का आह्वान किया इसी तारतम्य में भाजपा युवा नेता तुषार द्विवेदी ने मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान  के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अपने आँगन में परिवार सहित तुलसी का वृक्ष लगाया। तुषार द्विवेदी ने कहा कि मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने हमे समृद्ध मध्यप्रदेश बनाकर दिया है तो हमारा कर्तव्य होता है कि उन्हें हरा भरा प्रदेश बनाकर दे।इसी उद्देश्य से आज अपने निज निवास पर परिवार के साथ वृक्ष लगाया और संकल्प लिया कि निरन्तर वृक्षारोपण करता रहूँगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *