रायपुर : डिज़ाइनर क्रिकेट लीग ६ मार्च से रायपुर ग्रीन्स में,क्रिकेट के इस दौर में आई॰आई॰ए॰ रायपुर सेंटर (इंडियन इंस्टिट्यूट ओफ़ आर्किटेक्ट) द्वारा 6 मार्च को रायपुर ग्रीन्स में डिज़ाइनर क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा।
संस्था के चेयरमेन रवि चौहान ने बताया इसमें रायपुर शहर के आर्किटेक्ट् और इंटिरीअर डिज़ाइनर की टीम आपस में ख़िताब के लिये भिडिंगी।
कलर्ज़ के थीम में बाटी गयी टीम में ग्रीन एंड पिंक जहां आर्किटेक्ट्स की टीम है वहीं कलर ग्रे और ब्लू इंटिरीअर डिज़ाइनर की टीम है।
चेयरमेन श्री चौहान जी ने बताया कि पिछले ४ वर्षों से इस तरह की फ़्रेंड्ली लीग का आयोजन किया जा रहा।
इस साल इसकी भव्यता में और इज़ाफ़ा किया गया है।
रिधुल शर्मा ने पूरे आयोजन की कमान सम्भाल रखी है।
आर्किटेक्ट और डिज़ाइनर के साथ साथ रायपुर के व्यापारी भी इसका भाग होंगे।
फ़ाइनल मैच और पुरस्कार वितरण का आयोजन भी रायपुर ग्रीन्स में हाई सम्पन्न होगा।