रायपुर 03 मार्च 2021 : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माननीय टी एस सिंहदेव को कांग्रेस आलाकमान ने त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद चुनाव में प्रेक्षक व प्रबंधक की भूमिका सौंपी है, इस दायित्व के लिए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव आज रात्रि 9 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से अगरतला, त्रिपुरा के लिए रवाना होंगे।