कलयुगी बेटे ने किया पिता की हत्या…बेटे को उपचार करवाने रीवा ले जा रहा था मृतक

Chhattisgarh

अरुण गुप्ता ; सीधी : बच्चे जन्म लेते हैं तब मां बाप बड़े शान से पाल पोस कर इसलिए बड़ा करते हैं कि हमारा बेटा बड़ा होकर हमारा सहारा बनेगा लेकिन यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दिया है जहां रामपुर नैकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्यारा बेटे को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

यह है पूरा मामला

रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत भरतपुर में रहने वाले सौखी लाल कोरी पिता नर्मदा प्रसाद कोरी उम्र 45 वर्ष को यह नहीं पता था कि जिस बेटे को पाल पोस कर बड़ा कर रहे हैं वही हमारी एक दिन हत्या कर देगा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 26 फरवरी को आरोपी रमेश कोरी पिता सौखी कोरी की तबीयत खराब हो जाने के कारण मृतक पिता अपने बेटे को रीवा उपचार के लिए ले जा रहा था बताया गया कि इस दरमियान घर मे ही हत्यारे बेटे ने अपने पिता से पैसे की मांग किया आरोपी के द्वारा बोला गया कि मुझे पहले पैसा दो इसके बाद ही मैं उपचार करवाने जाऊंगा जहां पिता लाचारी जताते हुए कहा कि अगर हम तुमको पैसा दे देंगे तो हम तुम्हारी दवा कैसे कराएंगे इसी बात पर आरोपी को गुस्सा आया और अपने पिता को पत्थर पर पटक दिया जहां मृतक के सिर तथा गर्दन में गंभीर चोट आ गई थी। जिसके बाद परिजनों के द्वारा रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था उपचार के दौरान बीते 1 मार्च को रात्रि में 3:00 बजे पिता की मृत्यु हो गई है। जहां मौत के बाद आरोपी बेटे के खिलाफ रामपुर नैकिन पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दी है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *