भाजपा ने लगाया आरोप.. कोरोना महामारी को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार लापरवाह दिख रही है

Chhattisgarh

रायपुर : प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के डॉ विमल चोपड़ा ने छ ग सरकार पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए कहा की कोरोना महामारी को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार लापरवाह दिख रही है वहीं छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री “को वैक्सीन” का उपयोग ना कर छत्तीसगढ़ की बड़ी आबादी को इसके लाभ से वंचित कर रहे हैंहजारों कोरोनावरियर्स जो अपने देश में बनी को वैक्सीन का उपयोग कर आने वाले समय में फिर से मैदान में कूदने के लिए तैयार हैं उनको इस लाभ से वंचित किया जा रहा है जो अक्षम्य है।
डॉ विमल ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार करुणा के विरुद्ध युद्ध में सहायता कर देश के साथ छत्तीसगढ़ की जनता को राहत पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है और लगातार देश में इजाद वैक्सीन उपलब्ध करा कर अपना कर्तव्य पूरा कर रही है वहीं छत्तीसगढ़ सरकार को वैक्सीन को डंप कर उसको एक्सपायर करने पर अमादा है जबकि विदेश में इनकी मांग है और बिना संदेह के विदेश के लोग इसका उपयोग कर रहे हैं।
संपूर्ण देश में कबीर संक्रमण के बढ़ने की खबर आ रही है साथ ही छत्तीसगढ़ भी उसी श्रेणी में खड़ा है कोई संक्रमण के प्रारंभ में छत्तीसगढ़ सरकार जैसी उदासीन बनी थी वैसी ही उदासीनता अभी भी देखने को मिल रही हैवैसे ही छत्तीसगढ़ वासियों के लिए वैक्सीन की व्यवस्था में केंद्र सरकार का हाथ बांटने की बजाय छत्तीसगढ़ी है जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है मुख्यमंत्री का यह कहना है कि केंद्र व्यक्ति नहीं देगा तब हम देखेंगे एक गैर जिम्मेदार वक्तव्य हैमहामारी को लेकर सरकार की कविता को दर्शाता है।
प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के डॉक्टर विमल चोपड़ा ने यह भी कहा है कि अंग्रेज द्वारा स्थापित कांग्रेश आज भी अपनी अंग्रेजी मानसिकता से उबर नहीं पाई है और देश में बनी को शील्ड वैक्सीन एवं को वैक्सीन पर प्रश्न खड़े कर रही है जबकि वैज्ञानिक से लेकर डॉक्टर तक इसके उपयोग हेतु हरी झंडी दे चुके हैं परंतु छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर इसके उपयोग पर छत्तीसगढ़ में रोक लगा कर रखे हैं केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई को वैक्सीन का उपयोग उनके लिए स्वतंत्र होना चाहिए जो स्वयं होकर इसे लगाना चाहते हैं बात बात पर केंद्र के सामने हाथ फैला कर अपनी जिम्मेदारी से बचने वाली कांग्रेस सरकार ना तो वैक्सीन की व्यवस्था कर रही है और न ही केंद्र की वैक्सीन जनता तक पहुंचाने दे रही है जनता इस कृत्य के लिए इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *