बृजमोहन के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने बताया। 34 आई.ए.एस., आई.पी.एस., आई.एफ.एस. प्रतिनियुक्ति पर। 8 अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय जांच लंबित

Chhattisgarh

रायपुर/भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज विधानसभा में प्रदेश में आई.ए.एस., आई.पी.एस., आई.एफ.एस. के स्वीकृत पद के व रिक्त पद के विषय में मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि प्रदेश में आई.ए.एस., आई.पी.एस., आई.एफ.एस. के कितने पद स्वीकृत है। स्वीकृत पद के विरूद्ध कितने अधिकारी कार्यरत है, कितने अधिकारी प्रतिनियुक्ति पद कहां कहां पदस्थ है एवं कितने अधिकारियेां के विरूद्ध जांच चल रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने अधिकृत उत्तर में बताया कि आई.ए.एस. के 193, आई.पी.एस. के 142 तथा आई.एफ.एस. 153 पद स्वीकृत है। स्वीकृत पद के विरूद्ध आई.ए.एस., 157, आई.पी.एस. 110 तथा आई.एफ.एस. 117 कार्यरत है। आई.ए.एस. के 36, आई.पी.एस के 32 एवं आई.एफ.एस के 32 पद रिक्त है। आई.ए.एस. के 2, आई.पी.एस. के 4 तथा आई.एफ.एस. के 2 अधिकारियेां के विरूद्ध जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *