रायपुर पुलिस एक्शन मोड़ पर जारी है सघन चेकिंग अभियान

Chhattisgarh

रायपुर : रायपुर पुलिस एक्शन मोड में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  अजय कुमार यादव के निर्देशानुसार दिनांक 09.02.2021 को शांति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में थाना टिकरापारा एवं थाना कोतवाली के थाना प्रभारियों सहित थाना व रक्षित केन्द्र के बलों के साथ थाना क्षेत्रों में गुण्डा बदमाशों, चाकूबाजों, अड्डेबाजों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों सहित अपराधिक तत्वों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग अभियान के तहत् करीबन 80 लोगो को थाना लाया गया तथा समझाईश देकर छोड दिया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मोहम्मद शाबीर पिता मोह हुसैन पता- आयशा मस्जिद के पास, प्रियदर्शिनी नगर, राजेन्द्र नगर रायपुर स्थायी पता- थाना सिटी कोतवाली रायपुर के पास से एक बटनदार धारदार हथियार बरामद किया गया जिसके विरूद्ध 25 आम्र्स एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया तथा थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत एक अन्य से एक नग धारदार चाकू बरामद किया गया जिसके के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *