सिक्ख समाज ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा

Chhattisgarh

रायपुर : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पूरी एक दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुचे इस दौरान छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल सिक्ख समाज प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात कर बिलासपुर से दिल्ली चालू की गई विमान सेवा पर धन्यवाद अर्पित किया साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने मांग की कि लंबे समय से सिक्ख समाज राजधानी रायपुर से धर्म स्थली अमृतसर के लिए सीधी विमान सेवा की मांग करता आ रहा है राजधानी से अमृतसर सीधे या वाय दिल्ली होते हुए अमृतसर तक विमान सुविधा आरम्भ की जाए जिससे पूरे छत्तीसगढ़ के सिक्खों को सीधे दरबार साहिब स्वर्ण मंदिर अमृतसर दर्शन का लाभ सुविधाजनक रूप से मिलेगा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने प्रतिनिधि मंडल की बातों पर गौर करते हुए इस दिशा में नियमतः कार्य करने का आश्वासन दिया प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से अमरजीत सिंघ छाबड़ा, जसपाल सिंह रंधावा, सोनू सलूजा , रसमित सिंघ खुराना, दलविंदर सिंह बेदी , गगन सिंघ , बाबी खनूजा परमजीत सिंह सिद्धू सरनजीत सिंह चावला मोनू सलूजा सहित अन्य प्रबुद्धगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *