जोन 8 राजस्व विभाग ने वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 के बडे बकायेदारों के नाम उनके संपत्ति स्थल में दीवाल लेखन कर सार्वजनिक किये

Chhattisgarh

रायपुर – आज नगर निगम रायपुर के आयुक्त  सौरभ कुमार के आदेषानुसार निगम हित में बडे बकायेदारों से नियमानुकुल कडाई के साथ प्रक्रिया के तहत बकाये की राषि वसूल करने की दिषा में नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन कमिष्नर अरूण धु्रव के नेतृत्व एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी  प्रमोद जाघव सहित पूरी टीम की उपस्थिति में जोन के तहत आने वाले वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 के बडे बकायेदारों का उनके संपत्ति स्थल पर दीवाल लेखन जोन स्तर पर करवाकर सार्वजनिक कर दिया गया।
जोन 8 कमिष्नर धु्रव एवं सहायक राजस्व अधिकारी जाघव ने बताया कि आज निगम आयुक्त के आदेषानुसार निगम हित में जोन स्तर पर जोन राजस्व विभाग द्वारा वीर सावरकर नगर वार्ड में बडे बकायेदारों के संपत्ति स्थल पर उनके नाम एवं बकाये की राषि एवं अवधि को दीवाल लेखन कर सार्वजनिक कर दिया गया। इसमें नवकार विल्कान पार्टनर राजेष जैन पिता मोहन राज जैन, विनोद सुहाने पिता पुरन लाल सुहाने बकाया राषि 506951 रू. वर्ष 2016 से 20-21 तक शांति परवायलिंग वर्ष 2019-20 बकाया राषि 671674 रू. प्रमोद अग्रवाल पिता श्याम सुन्दर अग्रवाल वर्ष 2017-18 से 20-21 तक बकाया राषि 264692 रू., हरवंष सिंग, सुरजीत, रणजीत, कृपाल सिंग वर्ष 2017-18 से 2020-21 बकाया राषि 658343 रू., सुभाष अग्रवाल पिता मोतीराम अग्रवाल वर्ष 2017-18 से 20-21 बकाया राषि 278114 रू. उक्त बडे बकायेदारों के संपत्ति स्थल पर निगम जोन 8 राजस्व विभाग की टीम ने संबंधित बडे बकायेदार के नाम, बकाया राषि, बकाया वर्ष को सार्वजनिक कर दिया। उक्त सभी बडे बकायेदारों से कडाई के साथ नियमानुकुल तरीके से बकाये की राजस्व के रूप में वसूली निगम अधिनियम के प्रावधानों के तहत की जायेगी।
आयुक्त के आदेषानुसार नगर निगम के सभी 10 जोनो एवं समस्त 70 वार्डो के सभी बडे बकायेदारों के संपत्ति स्थल पर उनके द्वारा बकाये की राषि सम्पूर्ण रूप से नगर निगम राजस्व विभाग को अदा न करने की स्थिति में सभी जोनो द्वारा जोन कमिष्नर के नेतृत्व में अभियान चलाकर निगम हित में संबंधित बडे बकायेदारो के नाम, बकाये की राषि, बकाया के वर्ष की जानकारी को संपत्ति स्थल पर दीवाल लेखन कर सार्वजनिक करने की कार्यवाही प्रषासनिक तौर पर शीघ्र की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *