23 जनवरी को भाजयुमो कार्यकर्ता विशाल बाइक रैली में संघ के संगठनों के साथ राम मंदिर निर्माण के नगर भ्रमण में बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे

Chhattisgarh

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जनवरी को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन करने जा रही हैं जिसमे भारतीय जनता युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा राजधानी रायपुर की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में सम्पन्न हुई। राजधानी रायपुर में भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देंगे।

प्रदर्शन में राजधानी के सभी 16 मंडलों से भाजयुमो कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित होंगे। साथ ही 23 जनवरी को भाजयुमो कार्यकर्ता विशाल बाइक रैली में संघ के संगठनों के साथ राम मंदिर निर्माण के नगर भ्रमण में बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे। उक्त कार्यक्रमो के लिए बैठक में सभी मंडलों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं साथ ही मंडल प्रभारियों की भी जिम्मदरी तय की गयी हैं।

भाजयुमो की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से उक्त दोनों कार्यक्रमो में बड़ी से बड़ी संख्या में उपस्थित होने कहा हैं साथ ही अनुशासन में रहकर प्रदर्शन में भाजयुमो की ताकत दिखाने की अपील भी की हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि धरने की नहीं अब प्रदर्शन की बारी हैं जिसकी भाजयुमो पर जिम्मदरी हैं। उन्होंने कहा कि हमने विपक्ष में होने के नाते प्रदेश में बैठी कांग्रेस की सरकार को पर्याप्त समय दिया पर यह सरकार हर मोर्चे पर विफल ही साबित हो रही हैं अब सरकार के खिलाफ हल्ला बोलना हैं युवा मोर्चा के अंदाज में प्रदर्शन कर इस सरकार को जगाना हैं। उन्होंने 23 तारीख को मोटरसाइकल रैली एवं 22 तारीख के प्रदर्शन को युवा मोर्चा से पूरी ताकत के साथ सफल बनाने कहा हैं।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन में भाजयुमो की महत्वपूर्ण भूमिका होगी पूरे प्रदेश में भाजयुमो के कार्यकर्ता इस प्रदर्शन को सफल बनाने जुट गए हैं। राजधानी में भाजपा का प्रदर्शन और भाजयुमो की भूमिका सरकार को याद रहनी चाहिए ऐसा प्रदर्शन ऐसी तैयारी के साथ प्रदर्शन हम करने जा रहे हैं। भाजयुमो का एक एक कार्यकर्ता एक एक बूथ का मेरा युवा साथी इस प्रदर्शन में शामिल होना चाहिए और प्रदेश में बैठी विफल हो चुकी कांग्रेस की सरकार को वादाखिलाफी किसानों का अहित याद दिलाने सड़क पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करना हैं।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय ने सभी 16 मंडलों के प्रभारी व मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी देते हुए बड़ी से बड़ी संख्या में भाजयुमो की भागीदारी बूथ स्तर तक तय करने कहा।

बैठाक में भाजपा जिला माहामंत्री द्वेय रमेश ठाकुर, ओमकार बैस, योगी अग्रवाल, अमरजीत छाबड़ा,अकबर अली, दीना डोंगरे, उमेश घोरमोड़े, अनुराग अग्रवाल, तुषार चोपड़ा, सचिन मेघानी, अमित मैशेरी, सजल श्रीवास्तव, सुमित शर्मा, लखविंदर सिंह, विजय व्यास, विभोर शुक्ला, फणीन्द्र तिवारी, सौरभ जैन, अश्वनी विश्वकर्मा, आशीष आहूजा, राहुल राय, राहुल राव, राहुल हरितवाल सहित सभी 16 मंडलों के अध्यक्ष माहामंत्री पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *