नेवईभाठा में अज्ञात चोर सब्बल लेकर घुसे कई घरों के ताला टूटे ,परिवार के लोग बॉल बाल बचे

Chhattisgarh

दुर्ग : दूर्ग जिले के रिसाली निगम के नेवई थानांतर्गत आने वाले नेवईभाठा में बिजली ठेकेदार अनुज साहू के घर व मकान का तीन अज्ञात चोरो ने गत रात्रि 1 बजे ताला तोड़ा। क्रेन का पहले सब्बल के माध्यम से ताला तोड़ा । तीनो चोर अपने हाथ मे सब्बल व पत्त्थर लेकर चोरी छुपकर आते सी सी कैमरा में दिख रहे है ।अनुज साहू का पूरा परिवार इस घटना से दहशत में है।तीनो चोर नशा में रहे होंगे ऐसा लग रहा है।रात्रि 1 बजे के समय अगर परिवार का कोई भी सदस्य लघु संका हेतु बाहर आते तो जान भी जा सकती थीं।इस घटना से आस पास के लोग काफी दहशत् में है।

तीनो अज्ञात चोर मुह में मास्क लगाये सी सी कैमरे में। दिख रहे है।जो रायपुर दूर्ग के हो सकते है।अज्ञात चोरों की लंबाई लगभग पांच छह फिट है।इसकी घटना की जानकारी नेवई थाना प्रभारी को दी गई है। साथ ही अपराध विवेचना भिलाई नगर प्रभारी बहादुर अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर आकर निरीक्षण किया है।साथ ही नेवई थाना से रवि व पंकज आकर जॉच पड़ताल व सी सी कैमरा खंगाल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *