विधायक ,कलेक्टर सहित जिला सीईओ ने भद्रकाली संगम स्थल का किया निरीक्षण

Chhattisgarh

बीजापुर- बस्तर प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी, कलेक्टर रितेश अग्रवाल एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी पोषण चंद्राकर के साथ शनिवार को क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर भोपालपटनम के दौरे पर थे।

इसी कड़ी में विकासखंड भोपालपटनम के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के परामर्श पर अमले के साथ इन्होंने गोदावरी एवं इंद्रावती नदी के संगम स्थल भद्रकाली का भी निरीक्षण किया। क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए तमाम संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अमले का सामूहिक प्रयास जिले में सिचाई रकबे में वृद्धि के लिए भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *