रायपुर, 12 दिसम्बर 2020/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के प्रवास के दौरान सवेरे जिला मुख्यालय सर्किट हाउस में जिला अधिकारियों से चर्चा कर उनहा हाल-चाल पूछा और समस्याओं की जानकारी ली।
नगरीय प्रशासन मंत्री एवं कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया और आदिम जाति विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो, बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव, मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।