दोनो को रेत माफियाओं ने फिल्मी स्टाईल में घेर लिया और नायब तहसीलदार के सामने उनके ड्राइवर को भीड़ पिटती रही

Chhattisgarh

जशपुर : छ ग के जशपुर जिले के फरसाबहार नायब तहसीलदार सुनील गुप्ता और उनके प्यून श्रवण नायक के उपर हुए हमले की खबर के बाद बड़ी खबर ये है कि नायब तहसीलदार और उनके ड्राइवर के साथ मारने की कोशिश की गई ।

दोनो को रेत माफियाओं ने फिल्मी स्टाईल में घेर लिया और नायब तहसीलदार के सामने उनके ड्राइवर को भीड़ पिटती रही और नायब तहसीलदार माफियाओं के सामने गिड़गिड़ाते रहे लेकिन इनके गिड़गिड़ाने का भीड़ पर कोई असर नही हुआ बल्कि भीड़ में से एक आदमी ने तहसीलदार को भी खेत के नीचे फेंक दिया ।यह हम नही बल्कि नायब तहसीलदार सुनील गुप्ता का कहना है ।

कल शाम उनके और उनके ड्राइवर के साथ जो हुआ उसका एक एक वृतांत बताया और उनका कहना इस से घटना से पूरे प्रशासन की प्रतिष्ठा दांव पर लग गयी है अगर इन माफियाओं पर कार्रवाई नही होगी तो इलाके में माफियाराज कायम हो जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *