नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 74 वां जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं ईश्वर उन्हें लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन दें।
वह सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से सोनिया गांधी कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में काम कर रही है।
आज ही के दिन 1946 में उनका जन्म हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से 1968 में उनका विवाह हुआ।