राजनांदगांव : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड में मानव तस्करी की गंभीर घटना को संज्ञान में लिया है। आज राजनांदगांव पहुंचकर उन्होंने महापौर हेमा देशमुख, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण एवं अन्य अधिकारियों से चर्चा की। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि थाना डोंगरगढ़ में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जिसमें कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री विवेकानंद सिन्हा ने प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी व अन्य पहलुओं पर सूक्ष्म विवेचना हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग (ग्रामीण) श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के नेतृत्व में टीम गठित की है। टीम में नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव एनएस चंद्रा, थाना प्रभारी डोंगरगढ़ अलेक्जेन्डर किरो, उप निरीक्षक राजनांदगांव बिलकिश चौहान, सहायक उप निरीक्षक थाना डोंगरगढ़ बीआर बिसेन, थाना डोंगरगढ़ म.प्र.आर 504 एपी शीला, सायबर सेल राजनांदगांव श्री मनीष मानिकपुरी थाना डोंगरगढ़ राजेन्द्र राविक शामिल है, जो प्रकरण में सूक्ष्मता से विवेचना कर साक्ष्य संकलन कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।