रायपुर – आज कांग्रेस के छत्तीसगढ़ राज्य के प्रभारी पी. एल. पुनिया, एआईसीसी के सचिव चन्दन यादव ने प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया की विशेष उपस्थिति और महापौर एजाज ढेबर की उपस्थिति में राजधानी रायपुर शहर के 14 वीं सदी के ऐतिहासिक बुढ़ातालाब के सौंदर्यीकरण के साथ बदले हुए सुन्दर स्वरूप को निहारा और शानदार सौंदर्यीकरण को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के कार्य की सराहना की, ऐतिहासिक बुढ़ातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर का सौंदर्य निखारने से राजधानी में विकास एवं संरक्षण के साथ नगर निगम रायपुर और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कराये गये विकास कार्यों के सुफलस्वरूप ऐतिहासिक सरोवर का सौंदर्य सभी नागरिकों को आकर्षित करने का सुन्दर स्थल बन गया है.