छत्तीसगढ़ : भाटापारा प्रदेश कांग्रेस के सचिव सुशील शर्मा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन ने रायपुर में आयोजित किसान आभार रैली में राषटीय अध्यक्ष राहुल गांघी के स्वागत एवम चर्चा करने नया रायपुर के राज्योत्सवः मैदान में अवसर दिया। इस स्वागत सत्कार के दौरान सुशील शर्मा ने राषटीय अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके दादा स्व जवाहरलाल नेहरू की लाजवाब पसंद लाल गुलाब पुष्प भेंट कर सूत माला से आत्मीय स्वागत करते हुए ,छ ग राज्य के 11लोक सभा सीट प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जीतने का भरोसा दिलाया, साथ ही साथ राहुल गांधी को लोक सभा चुनाव के दौरान भाटापारा विधान सभा आने का निवेदन किया,इस गरिमामय मुलाकात के समय प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधान सभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत,प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया,पंचायत एवम स्वस्थ मंत्री टी एस सिंहदेव,प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, जिला अध्यक्ष दिनेश यदु, मुख्य सचिव,कुजूर जी,गौरव द्विवेदी जी,पुलिस महानिरीक्षक दुर्गेश माधव अवस्थी,सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्तिथ थे। विदित हो कि सुशील शर्मा विगत 30 साल से काँग्रेस पार्टी में एक कार्यकर्ता के रूप में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी के निर्देश के अनुरूप कार्य करते आ रहे है। विपरीत परिस्थितियों में भी पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के साथ विभिन्न धरना, प्रदर्शन, पद यात्रा सहित झीरम घाटी में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए भूपेश बघेल के साथ अपनी जान की परवाह नहीं कर झीरम घाटी जाने वाले भाटापारा के एक मात्र कांग्रेसी कार्यकर्ता है। उनके धर्य और साहस की परीक्षा का परिणाम जल्द ही कांग्रेस पार्टी देगी।