अवैध धान परिवहन पर चिल्फ़ी थाना व जिला खाद्य विभाग की सयुक्त कार्यवाही

Chhattisgarh

चिल्फ़ी : जिला कबीरधाम के थाना चिल्पी व खाद्य विभाग द्वारा दिनांक 23.11.2020 को संयुक्त टीम बनाकर अवैध धान परिवहन की रोकथाम हेतु थाना के सामने नाकाबंदी लगाकर चेकिंग किया जा रहा था, चेकिंग के दौरान एक 12 चक्का ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 4552 जबलपुर से रायपुर की ओर जा रहा था, जिसे चेक करने पर ट्रक में धान भरा होना पाया गया, धान परिवहन के संबंध में चालक के पास कोई वैध दस्तावेज अनुमति नहीं होना पाया गया । चालक से पुछताछ करने पर बताया कि ट्रक में 620 बोरी में 252 क्विटंल धान लोड है, मौके पर खाद्य विभाग विभाग के टीम द्वारा कार्यवाही कर उक्त धान ट्रक को जप्त किया गया। धान की कीमत करीबन 3,52,800/-रूपये एवं परिवहन कें उपयोग में लाये गये ट्रक की कीमत करीबन 15,00,000/-रूपये है, उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में शलभ कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक जिला कबीरधाम के मार्ग निर्देशन एवं अनिल कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, अजीत कुमार ओगरे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी चिल्फ़ी रमाकांत तिवारी व चिल्पी स्टॉप एवं खाद्य विभाग के संयुक्त टीम द्वारा सफल कार्यवाही की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *