सोशल मीडिया में भाजपा के कार्यकर्ता भी उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समर्थन में

Chhattisgarh

रायपुर : कांग्रेस सरकार में हुई नियुक्ति में लगातार गैर कांग्रेसियों की नियुक्ति और मंत्रियों के रिश्तेदारों चाटुकारो की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है कार्यकर्ता अब लामबंद होकर मंत्रियों का विरोध करने का मन बना लिया है सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला है कि कांग्रेस कार्यकर्ता कह रहे हैं कि मंत्री 5 साल के लिए है और हम कांग्रेस के कार्यकर्ता आजीवन रहेंगे। कांग्रेस एक विचारधारा है जो निरंतर प्रवाहित होती है लेकिन सत्ता में बैठे मंत्री खुद को कांग्रेस समझ लिया है।

सच्चाई यही है कि जनता हमेशा से कहते रही है कि कांग्रेस को कांग्रेस के लोग ही खत्म करते हैं, वही 2 साल में छत्तीसगढ़ में दिखने लग गया जो कांग्रेस के कार्यकर्ता 15 साल तक सत्ता से दूर रहने के बाद भी मजबूती से जनता की लड़ाई लड़ते रहे भाजपा के खिलाफ आंदोलन करते रहे ,मजदूर किसान महिलाओं को छात्रों की लड़ाई लड़ते थे वही कार्यकर्ता अब सत्ता आने के बाद मायूस और लाचार नजर आ रहे हैं, सत्ता के जरिए जनता की सेवा की लालसा पाले कार्यकर्ताओं को निराशा ही हाथ लगी है। सत्ता में कार्यकर्ताओं की बातें सुनी नहीं जा रही है, अधिकारियों की मनमानी चल रही है। जनता और संगठन के बीच मध्यस्थता कराने वाले कार्यकर्ता अब खुद को जनता के सामने खड़े करने में शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं।

सोशल मीडिया में खूब चल रहा है,सोशल मीडिया में भाजपा के कार्यकर्ता भी उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समर्थन में ।भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया में बता रहे हैं अपने 15 साल की आपबीती..और कह रहे हैं कि दोनों दलों में नहीं है निष्ठावान  कार्यकर्ताओं का कदर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *