राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बारे में सरोज पांडे के निम्नस्तरीय बयान पर कांग्रेस का पलटवार : शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 29 जनवरी प्रियंका गांधी के बारे में सरोज पांडे के बयान पर पलटवार करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि प्रियंका गांधी को घरेलू महिला कहने के पीछे सरोज पांडे की मंशा भले ही प्रियंका गांधी  का अपमान करने और नीचा दिखाने की रही होगी लेकिन दरअसल उन्होंने देश की करोड़ों घरेलू महिलाओं का अपमान किया है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि सरोज पांडे भाजपा की बड़ी नेता हैं और भलीभांति जानती समझती हैं कि प्रियंका गांधी का सीधे मैदान में उतरने का मोदी सरकार की भविष्य के लिए क्या मतलब है।
शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा के लोग ठीक से जानते हैं कि राजीव गांधी जी की हत्या के बाद सोनिया गांधीजी ने भी बच्चों के भविष्य के लिए घरेलू रहने का फ़ैसला किया था। भाजपा के लोगों को याद ही होगा कि जब सोनिया राजनीति में आईं थीं तो दस साल में भाजपा किस तरह राजनीति के हाशिए पर चली गई थी। शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि अब प्रियंका जी के आने के बाद देश का इतिहास अपने आपको दोहराएगा और भाजपा का फिर से हाशिये में जाना भी तय है। प्रियंका गांधी एक घरेलू महिला हैं और एक घरेलू महिला को अगर कांग्रेस ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है तो यह हम सबके साथ साथ पूरे देश की घरेलू महिलाओं के लिये भी बड़े गौरव की बात है ।

शैलेश नितिन ने ये भी कहा कि जिन सरोज पांडे ने शुरू से ही तामझाम दिखावे और आडंबर की राजनीति की है वह राजनीति में और देश में घरेलू महिलाओं के महत्व को समझ ही नहीं सकती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की नवनियुक्त महामंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी के बारे में भाजपा नेता सरोज पांडे के बयान का कड़ा प्रतिवाद करते हुए। राहुल गांधी होने का मतलब कांग्रेस की एक ऐसी सरकार बनना और बनाना है जो बोलने की आजादी पर ताला नहीं डालती है तभी तो सरोज पांडे नेहरू गांधी परिवार के बारे में देश के नेताओं के बारे में इतनी निम्न स्तरीय बात कह पा रही है और कर पा रही हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार और भाजपा की केंद्र सरकार के रवैए के चलते तो विरोध में कोई बात कर पाना संभव नहीं है ईडी और सीबीआई के छापे डाले जाते हैं लेकिन सरोज पांडे अगर आज ऐसी बात करने की आजादी दिखा पा रहीं है यह राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की सरकार की ही देन है। राहुल गांधी होने का मतलब किसानों को उनके धान का ₹2500 समर्थन मूल्य मिलना है।राहुल गांधी होने का मतलब किसानों की कर्ज माफी है। राहुल गांधी होने का मतलब तेंदूपत्ता तोड़ने वालों को ढाई हजार की जगह ₹4000 मजदूरी मिलना है । राहुल गांधी होने का मतलब भाजपा की तरह जुमलेबाजी नहीं जो कर सके उसे कहना है और करके दिखाना है । शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि यह बेहद दुख की बात है जिस दिन राहुल गांधी रायपुर में न्यूनतम आय योजना गरीबों के लिए घोषित कर रहे थे ठीक उसी दिन उनके बारे में अपमानजनक टिप्पणी सरोज पांडे ने की है ।
दरअसल सरोज पांडे को राहुल गांधी होने का मतलब समझ में नहीं आएगा जिनकी संस्कृति लड़ाई झगड़ा कराने की राजनीति है, जो निम्न स्तरीय और धोखे झूठ और फरेब की राजनीति करते हैं उन्हें राहुल गांधी होने का मतलब समझ में नहीं आएगा । सोनिया गांधी तो त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। जिस महिला ने प्रधानमंत्री पद ठुकराया जिस महिला की प्रेरणा से मनरेगा खाद्य सुरक्षा योजना वन अधिकार अधिनियम सूचना का अधिकार जैसी आम जनता को और खासकर गरीबों को अधिकार संपन्न बनाने की योजनाएं शुरू हुई ,उसके बारे में और उसकी संतानों के बारे में सरोज पांडे की टिप्पणी बेहद गलत और आपत्तिजनक है ,जिसका कांग्रेस कड़ा प्रतिवाद करती है। कांग्रेस की विरासत घोटालेबाजों की पार्टी भाजपा की तरह नहीं नेहरू गांधी की विरासत है, जो गरीबों की चिंता करती है। आम आदमी के हितों को सुरक्षित करती है।

प्रियंका गांधी को घरेलू महिला कहे जाने के सरोज पांडे के बयान का मुंहतोड़ जवाब देते हुए कांग्रेस ने कहा है कि प्रियंका गांधी का घरेलू महिला होना गर्व की बात है। घरेलू महिला ही होती है जो अपने बच्चों और पूरे परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपना जीवन लगा देती है । भारत की अधिकांश महिलाएं घरेलू महिला ही है । सरोज पांडे का बयान बेहद आपत्तिजनक और भाजपा के महिला विरोधी चरित्र का जीता जागता सबूत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *