छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार के विरोध में भाजपा ने बूढ़ापारा में किया धरना प्रदर्शन

Chhattisgarh

रायपुर ! भाजपा रायपुर जिला एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रायपुर द्वारा परम् पूज्य *गुरु घासीदास बाबा जी* के नाम से दिया जाने वाला *राज्य स्तरीय अलंकरण पुरस्कार* की घोषणा आज दिनांक तक नहीं किये जाने के कारण छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार के विरोध में बूढ़ापारा में धरना दिया जा रहा है।
धरना ने अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय,भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी , भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव,अशोक पांडेय, प्रफुल्ल विश्वकर्मा , राजीव अग्रवाल, सच्चिदानंद उपासने उपस्थित है।
मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि मनखे मनखे एक समान का संदेश देने वाले छत्तीसगढ़ के महान संत की सम्मान में सामाजिक समरसता न्याय के लिए दिए जाने वाला सम्मान आज अन्याय का शिकार हो गया। इसके विरोध में पूरे प्रदेश ने धरना प्रदर्शन हो रहे है पर कांग्रेस सरकार के कान में जु नही रेंग रही। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने राज्यपाल से इस विषय पर हस्तक्षेप की मांग की है।
धरना पश्चात बाबा घासीदास अलंकरण पुरुस्कार घोषित करने की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *