हम पुलिस है…बगैर किसी गल्ती के भी सजा दे सकते

Madhyapradesh

इंदौर- छोटी ग्वालटोली थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी कालीचरण द्वारा दिनांक 8:11 2020 को दोपहर 3:00 बजे राह चलते बाइक सवार के साथ निर्दयता पूर्वक मारपीट की गई. पुलिसकर्मी अपने निजी कार्य हेतु थाने के पुलिस वाहन से एक दुकान पर आया था.

पुलिसकर्मी ने गाड़ी से उतरते वक्त बिना पीछे देखे ड्राइवर साइड का गेट, रोड की ओर खोल दिया. जिसके कारण बाइक सवार गेट से टकराकर गिर गया. तत्पश्चात पुलिसकर्मी ने गाड़ी में से लट्ठ निकालकर निर्दयता पूर्वक बाइक सवार की पिटाई कर दी. पुलिसकर्मी यहीं नहीं रुका , उसने बाइक सवार को जबरदस्ती गाड़ी के अंदर डालने की कोशिश भी की. बाइक सवार गलती ना होने के पश्चात भी माफी मांगता रहा परंतु पुलिसकर्मी को उस पर तनिक भी दया न आई और आखिरकार वहां उस बाइक सवार को गाड़ी में लेकर ही गया उपरोक्त पूरी घटना रोडसाइड लगे तीन कमरों में रिकॉर्ड हो गई है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *