रायपुर : रायपुर राजधानी के कबीर नगर थाना क्षेत्र के सोन डोंगरी के पास आरोपी को चरस बेचते हुए कबीर नगर पुलिस ने पकड़ा।
पूरा मामला
कविर नगर थाना प्रभारी लक्ष्मी जयसवाल ने बताया कि सोंडोंगरी नाला के पास रिंग रोड नंबर 2 के किनारे आरोपी मोहम्मद रियाज खोखर उर्फ तेली, निवासी रोटरी टाटीबंध का रहने वाला है जो 416ग्राम कीमती करीब 2,10000 मादक पदार्थ चरस के साथ पकड़ा और आरोपी से मोटरसाइकिल एक्टिवा व 1नग मोबाइल हैंडसेट को भी जप्त किया गया है। आरोपी से पूछताछ किया गया तो बताया कि वह लॉक डाउन के दौरान पिछले कई महीनों से मादक पदार्थ को बिहार से लेकर आता था और रायपुर में ग्राहक तलाश कर बिक्री करता था,आज मौके पर पहुंच कर कबीरनगर थाना प्रभारी लक्ष्मी जयसवाल व प्रधान आरक्षक आशीष दीक्षित, आरक्षक प्रीतम पुरैना,आरक्षक पारस साहू ने घेरा बन्दी कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा ।
आरोपी ग्राहक खोजने के फिराक में था
आरोपी मोहम्मद रियाज खोखर416ग्राम चरस को बिक्री करने के लिए ग्राहक खोज रहा था। थाना प्रभारी लक्ष्मी जयसवाल ने बताया कि कुछ चरस वह बिक्री कर चुका होगा क्योंकि चरस का पैकेट खुला हुआ आरोपी से बरामद किया गया है।