चित्रा पटेल : रायपुर : नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ वासियों के साथ कांग्रेस सरकार विश्वासघात कर रहा है,कांग्रेस सरकार विश्वासघाती है। घोषणा पत्र में रोजगार देने की बात कही थी बेरोजगार युवाओंं को बेरोजगारी भत्ता ₹2500/ भत्ता देने की घोषणा पत्र में वादे किए थे,आज कांग्रेस सरकार का 2 साल का कार्यकाल पूर्ण होने वाला है,कंंग्रेस सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है। छत्तीसगढ़़ वासियों के साथ छलावा किया है। विश्वासघाती कांग्रेसी सरकार ने महिलाओं के साथ में छलावा किया कि हम पूर्ण शराबबंदी करेंगे, घोषणा पत्र में वादे भी किए हैं और आज घर पहुंच दारू सेवा कांग्रेस सरकार दे रही है।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि वास्तविक में छत्तीसगढ़ वासियों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात किया है कांग्रेस सरकार ने, इसलिए आरोप लगाया है। ये कहते हैं कि केंद्र ने विश्वासघात किया !पहले अपने खुद को उठा कर देखें प्रदेश में कितने कर्जा में आप डूबे हो, प्रदेश के लोगों को कितने कर्जा में डालोगे। आपने वादा बड़े-बड़े किया है,एक भी वाादा पूरा नहीं किए हैं।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने विद्या मितान पर उठाया सवाल
विद्या मितान को लेकर बोले नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कहां विद्या मितान लगातार धरने में बैठे हुए हैं। आज लगभग 12 दिन हो गया लेकिन इन दिनों में सरकार की कोई प्रतिनिधि जाकर मिलने को तैयार नहीं है, अपने घोषणा पत्र में कहा था कि हम उनकी सेवा स्थाई करेंगे। लगभग 300 विद्या मितान को निकाल दिया गया और बाकियों को 6 महीने से तनख्वाह नहीं दिया गया है छत्तीसगढ़ के विद्या मितान अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर मैदान में बैठे हुए हैं, नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा झूठे वादे करना , कांग्रेस सरकार की फितरत है, सरकार आने के बाद वादाखिलाफी कैसे किया जाता है उसका जीता जाता उदाहरण हमारे विद्या मितान हैं जो आंदोलन में दुखी होकर बैठे हुए हैं।सामने दीपावली का त्यौहार है। वास्तविक में सरकार की जवाबदारी है कि दीपावली के पहले जाकर उनको आश्वस्त करें। कांग्रेस सरकार ने जो वादा किया है, उसको वह निभाएं जिससे वह संतुष्ट होकर विद्या मितान अपने आंदोलन समाप्त कर वापस चले जाएं।