बूढ़ातालाब का होगा 1नवम्बर को लोकार्पण

Chhattisgarh

रायपुर -राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक महापौर एजाज ढेबर ने आज संध्या राजधानी के 14 वीं सदी के ऐतिहासिक बूढातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर के सौंदर्यीकरण के तहत राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार बदले हुए सुन्दर स्वरूप को बोट से नौका विहार करते हुए नगर निगम रायपुर के एम. आई. सी. सदस्य सर्वश्री ज्ञानेश शर्मा, सतनाम सिंह पनाग, जितेन्द्र अग्रवाल, जोन 9 के जोन अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, निगम के पूर्व पार्षद  राधेश्याम विभार के साथ पूरे बूढातालाब का चक्कर बोट से लगाकर निहारा. नगर निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से बूढातालाब में पानी में लेजर शो दिखाने की व्यवस्था दी जा रही है, वहीं आकर्षक रौशनी का प्रबंध किया गया है. इससे बूढातालाब के मध्य नगर निगम के नीलाभ गार्डन में स्थित स्वामी विवेकानंद की विशालकाय ध्यानमग्न प्रतिमा की सुंदरता में और अधिक निखार आ गया है. बूढातालाब के किनारे का सुन्दर पाथवे एवं तालाब का फ़ौवारा ऐतिहासिक सरोवर की सुंदरता एवं आकर्षण में वृद्धि कर रहे हैँ. यहाँ यह उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के करकमलों से ऐतिहासिक बूढातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर के सौंदर्यीकरण के फेस 1 के विकास कार्यों का राज्य स्थापना दिवस 1नवम्बर 2020 को लोकार्पण के माध्यम से राजधानी सहित प्रदेश के लोगों को शानदार सौगात दी जानी लोकहित में लोकसुविधा की दृष्टि से राजधानी शहर रायपुर में प्रस्तावित की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *