पत्रकारों पर भड़के अनिल जैन कहा कांग्रेस के आदमी हो क्या

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर: एकात्म परिसर में चल रही पत्रकारवार्ता में एक पत्रकार के सवाल पर भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी अनिल जैन भड़क उठे। अपना आपा खो बैठे छत्तीसगढ़ प्रभारी ने पत्रकारों से उल्टे सवाल दाग दिया कि क्या आपलोग कांग्रेस के आदमी हो? इसके चलते वहां वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो गई।

क्या था पूरा मामला

दरअसल भाजपा को मिली करारी हार की समीक्षा को लेकर ये बैठक बुलाई गई थी। पत्रकारवार्ता को भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी अनिल जैन संबोधित कर रहे थे। इसी बीच किस पत्रकार ने उनसे पूछ लिया कि क्या आप भाजपा की इस करारी हार की जिम्मेदारी लेंगे? बस फिर क्या था अनिल जैन का पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। उन्होंने पत्रकार को डांटते हुए कहा कि कौन जिम्मेदारी लेगा क्या ये आपलोग तय करेंगे? आप लोगों को ये अधिकार किसने दिया। क्या आपलोग कांग्रेस के आदमी हो? इस पर वहां मौजूद पत्रकारों में भी आक्रोश व्याप्त हो गया। तत्काल पत्रकारों ने उनकी पत्रकारवार्ता का बहिष्कार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक एकात्म परिसर में माहौल गरम बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *