भटगांव :- नगर भटगांव मे नवपदस्थ थाना प्रभारी द्वारा भटगांव थाना का प्रभार लेते ही भटगांव थाना क्षेत्र मे अवैध कारोबार मे संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतू भटगांव पुलिस स्टाप के साथ लगातार थाना क्षेत्रों मे मुखबिर सक्रिय कर पेट्रोलिंग करते कार्यवाही किया जा रहा है। जहां इसी कणी मे आज अवैध रूप से गांजा परिवहन करते सारंगढ़ कि ओर से मोटर साइकिल मे आने की सूचना मिली थी जहां सूचना मिलते ही भटगांव के मेन रोड मे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग किया जा रहा था जहा नगर भटगांव के चर्च के सामने सारंगढ़ के तरफ से आ रही मोटर साइकिल एच एफ डीलक्स क्रमांक सीजी 10 ए भी 0742 को घेराबंदी कर रोका गया जिसमे दो युवक नाबालिग लड़के मिले जिला बिलासपुर निवासी होना बताए और उड़ीसा से अवैध रूप से गांजा बैग मे भर कर लाना बताओ वही उक्त प्रकरण मे विधीवत कार्यवाही कर अपचारी बाल्को के परिजनों को सूचित किया गया और समक्ष गवाहो के कार्यवाही पूर्ण किया गया जहां अपचारी बालको के कब्जे से 5 पैकेट मे 5 किलो मादक पदार्थ गांजा जिसकी किमत 25000 रूपये एवं परिवहन मे प्रयुक्त वाहन की कीमत 55000 हजार रूपये को जप्त किया गया है। वही आरोपियों का कृत्य अपराध क्रमांक 217/2020 पंजीबध्द कर समय सदर मे अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतू पुलिस स्टाप के साथ माननीय न्यायालय मे पेश किया गया है जहां से इन अपचारी बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह महासमुंद रवाना किया गया है। वही संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी भटगांव सरजू प्रसाद घृतलहरे, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र मनहर, आरक्षक मिथलेश राय, रविन्द्र अजगल्ले, गौतम भारती, अजय साहू, चंद्रशेखर सोनवानी, कमलेश साहछ का विशेष योगदान रहा है।