जिला निर्वाचन अधिकारी ने डाक मतपत्र से मतदान की प्रक्रिया का लिया जायजा

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर, 23 अक्टूबर 2020/ जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला विकासखण्ड के ग्राम झगराखण्ड में डाक मतपत्र के द्वारा मतदान करने वाले मतदाता  दुखुराम के घर जाकर डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराए जाने की प्रक्रिया का जायजा लिया।  दुखुराम 80 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति हैं और इन्होंने डाकमतपत्र की सुविधा के लिए सहमति दी थी।

जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने वहां उपस्थित बीएलओ व मतदान कर्मियों से डाकमतपत्र से मतदान की प्रक्रिया कराने के निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर कलेक्टर  अजीत बसंत और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *