शिक्षक ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध के आरोप लगते हुए किया मारपीट.. गुप्तांग में आया चोंट… हॉस्पिटल में इलाज दौरान महिला की हुई मौत..पीड़ित महिला के परिजनों ने लगाया मामला दबाने का आरोप

Chhattisgarh

बीजापुर : बीजापुर जिला के ग्राम तोयनार में एक शिक्षक के द्वारा अपनी पत्नी को अवैध संबंधों के आरोप लगाते हुए  विवाद में इतना मारपीट किया की उसके गुप्तांग से रक्त प्रवाह होने लगा, इसके बावजूद भी शिक्षक में अपने पीड़ित पत्नी की इलाज ना करा कर उसे 3 दिन तक अपने ही घर में बंद रखा,

जिसके कारण पीड़ित महिला की स्थिति अत्यधिक गंभीर हो गई और गंभीर स्थिति होने के कारण बीजापुर जिला चिकित्सालय 108 एंबुलेंस के द्वारा लाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल जगदलपुर रेफर कर दिया और वहां कोविड-19 पॉजिटिव बताकर मौत होना बताया जा रहा है, जिसका विरोध करते हुए महिला के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनकी सुपुत्री की मौत कोविड-19 से नहीं बल्कि मारपीट करने के दौरान गुप्तांग से रक्त प्रभाव होने के कारण मौत हुई है।   परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजापुर में हमारी सुपुत्री की जांच में कोरोना नेगेटिव था लेकिन दूसरे ही दिन मौत होने पर पॉजिटिव बता कर मामले को रफा-दफा करने शिक्षक ने षड्यंत्र पूर्वक दबाने का प्रयास करने में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *