रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा लगातार आक्रामक मोड में प्रदेश सरकार की विफलताओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आंदोलनरत हैं। इसी कड़ी में आगामी रणनीति तय करने भारतीय जनता युवा मोर्चा राजधानी रायपुर की आवश्यक बैठक शनिवार 17 अक्टूबर को एकात्म परिसर में दोपहर 3:00 बजे बुलाई गई हैं। भाजयुमो के मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि भाजयुमो की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरानी व भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजेश पाण्डेय लेंगे। भाजयुमो की बैठक में जिले के पदाधिकारी, कार्यकारणी सदस्य, राजधानी के सभी 16 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, महानमंत्री व मंडल प्रभारियों को आमंत्रित किया गया हैं। ज्ञात हो कि भाजयुमो कार्यकर्ता लगातार प्रदेश सरकार की विफलताओं के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं। पिछले दिनों भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंत्री शिव डहरिया को गेट वेल सून कार्ड दे कर विरोध प्रदर्शन किया था। कानून व्यवस्था एवं महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राजधानी में प्रदेश सरकार के आठ-आठ पुतले फूंक कर जमकर प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ हल्ला बोला था। भाजयुमो कार्यकर्ता शनिवार की बैठक में आगामी कार्ययोजना व प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था व बढ़ते अपराध को लेकर व्यपक रणनीति पर चर्चा करेंगे।