ट्रक में 40 मवेशी सहित….मवेशी तस्कर को मालखरोदा पुलिस ने किया गिरफ्तार..

Chhattisgarh

चित्रा पटेलजांजगीर-चाम्पा : मालखरौदा : रोका छेका योजना असफल होते नजर आ रही है, मवेशियों का तस्करी करने वालों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया ।

पूरी मामला जाने

जांजगीर चांपा जिला के मालखरौदा के  छपोरा रोड में कल रात को कुछ लोग मावेशी से भरे ट्रक को ले जा रहे थे ।

मालखरौदा पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने छपोरा चौक के पास मवेशियों से भरे ट्रक को पकड़ा. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. ट्रक में 40 मवेशी भरे थे, जिसे पश्चिम बंगाल के बूचड़खाने ले जाया जा रहा था.

मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर समी अहमद को 4, 6, 10 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, 11 ( 1 ) घ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक इस मवेशी तस्करी में कुछ नेताओं के हाथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *