विधानसभा उपनिर्वाचन-2020… आज 7 लोगो ने लिया नामनिर्देशनपत्र

Chhattisgarh

रायपुर/12 अक्टूबर 2020, विधानसभा क्षेत्र मरवाही 24 के उप-निर्वाचन के लिए 9 अक्टूबर को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही नामांकन पत्र दाखिले की शुरूआत हो गई। मरवाही विधानसभा क्षेत्र के लिए आज 12 अक्टूबर दिन सोमवार को एक भी नामांकन पत्र दाखिल नही हुआ।

गौरेला-पेण्ड्र-मरवाही के जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 12 अक्टूबर को सात नामनिर्देशन पत्र का विक्रय हुआ और एक भी नामांकन दाखिल नही किया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 24-मरवाही के लिए निर्वाचन किया जाना है।अनुसूचित जनजाति (अजजा) के लिए आरक्षित इस सीट के लिए अभ्यर्थी अपने नामांकन 16 अक्टूबर 2020 तक दाखिल कर सकते हैं। नामांकनपत्रों की जाँच 17 अक्टूबर 2020 को होगी जबकि अभ्यर्थी अपने नाम 19 अक्टूबर 2020 तक वापस ले सकेंगे। मरवाही विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए मतदान 3 नवंबर 2020 को होगा,जबकि मतगणना 10 नवंबर 2020 को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *