मुख्यमंत्री ने की जनसम्पर्क विभाग की समीक्षा

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 19 जनवरी  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां मंत्रालय में आयोजित जनसंपर्क विभाग की प्रथम समीक्षा बैठक में अधिकारियों को वित्तीय अनुशासन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम पारदर्शिता और ईमानदारी से करें ताकि भविष्य में ईओडब्ल्यू की जांच की जरूरत ना पड़े । मुख्यमंत्री ने अधिकरियों को पत्रकार सुरक्षा क़ानून बनाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में न्यूज़ एजेंसियों के कार्य की भी समीक्षा की गई । वर्तमान में कार्यरत 19 न्यूज़ एजेंसियों में से ज्यादातर की सेवाए बंद करने का निर्णय लिया गया । मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनहित का ध्यान रखने के निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा की जनता को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में जनसंपर्क विभाग के प्रचार प्रसार से मदद मिले । बैठक में मुख्य सचिव सुनील कुजूर, जनसंपर्क विभाग के सचिव  गौरव द्विवेदी, जनसंपर्क विभाग के आयुक्त  तारण प्रकाश सिन्हा और संचालक संवाद  उमेश मिश्र सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *