छत्तीसगढ़ : राजधानी में छ ग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मंत्रालय(महानदी भवन) में जनसंपर्क विभाग के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने जनसंपर्क विभाग में ली जा रही 19 न्यूज एजेंसी में से यूएनआई और पीटीआई को छोंड़कर शेष सभी एजेंसियों की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए। जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका जनमन का प्रकाशन भी बंद करने कहा गया है। पत्रकार अधिमान्यता नियम का परीक्षण कर नियमो को शिथिल करने कहा।प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने नियम प्रारूप तैयार करने के कार्य मे तेजी लाने निर्देशित किया। निगम, मंडलो एवं विभागों से संवाद की बकाया राशि की वसूली के संबंध में विभागीय सचिवो के स्तर पर समीक्षा कर भुगतान कराने की कार्यवाही करने कहा।