सातिर मोबाइल चोर को उरला पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर : Asp लखन पटले ने बताया कि उरला थाना में प्रार्थी ने  21 अप्रैल को थाना में शिकायत किया था कि वह काम में जा रहा था उसी समय दो अज्ञात  व्यक्ति एक  मोटरसाइकिल हौंडा शाइन CG04 एमटी 4060 में आए और वे प्रार्थी से 6500रू का मोबाइल लूट कर भाग गए जिस पर उरला थाना पुलिस शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की। मुखबिर की सूचना पर संदेही तिलक साहू निवासी गंगानगर खमतराई को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथी अश्विनी निषाद गंगानगर के साथ घटना घटित करना बतााया। अश्विनी निषाद जो कि फिर हाल  फरार है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हौंडा शाइन CG04 एमटी 4060 एवं आइडिया कंपनी का मोबाइल को पुलिस आरोपी से कब्जे में जप्त किया  जुमला कीमती 36000 आरोपी का कृत्य अपराध धारा के 392 आईपीसी के पाए जाने से आरोपी तिलक साहू को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *