5 दिन के लिए एमपी हाईकोर्ट बंद कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लिया गया निर्णय

Madhyapradesh

जबलपुर। प्रदेश और जिले में बढ़ रहे कोरोना के मामले एवं राज्य अधिवक्ता परिसद में कोविड 19 संक्रमण को देखते हुए हाईकोर्ट को 5 दिनों के लिए बंद किया गया है। इस दौरान पूरी तरह से हाईकोर्ट में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और वीसी से भी सुनवाई नही होगी। इस आशय का आदेश चीफ जस्टिस के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल राजेन्द्र कुमार वाणी ने जारी किया है। इस दौरान हाईकोर्ट परिसर को सेनेटाइज किया जाएगा। इस आदेश के बात अब हाईकोर्ट 21 सितंबर को खुलेगी।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *