सीएम का भतीजा बता कर ठगी करने वाला युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : मुख्यमंत्री का भतीजा बताकर ठगी करने वाला युवक अब पुलिस के कब्जे में है।आरोपी गुलशन बघेल दुर्ग के दीपक नगर का रहने वाला है। खुद को सीएम का भतीजा बता कर महिला को नौकरी लगाने के नाम पर पैसा की मांग कर रहा था।

पूरी मामला पुलिस के मुताबिक

भिलाई 3 थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव मिश्रा ने बताया कि, पुराना बाजार चौक पाटन निवासी प्रशांत शुक्ला 35 वर्ष ने लिखित में शिकायत किया कि, 20 जुलाई को दीपक नगर दुर्ग निवासी गुलशन बघेल पिता रमेश बघेल ने सिरसा गेट भिलाई 3 में बुलाया। वहां उससे मुलाकात हुई, उसने खुद को सीएम भूपेश बघेल का भतीजा बताकर अपने झांसे में ले लिया और दोनों के बीच नौकरी लगाने के लिए दो लाख में सौदा हुआ था। तय रकम के अनुसार पार्थी ने आरोपी को 50 हजार रुपये एडवांस दे दिये। पुलिस ने बताया कि युवक सीएम का भतीजा नहीं है।भिलाई 3 पुलिस ने धारा 420 के तहत अपरध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *