निगम जोन 3 ने 11 आवारा मवेशियों को फुंडहर गौठान भेजने कार्यवाही की 

Chhattisgarh

रायपुर – नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनो की विशेष टीमों द्वारा काउकेचर वाहन से राज्य शासन के आदेशानुसार रोका छेका अभियान के तहत प्रतिदिन जोन स्तर पर मुख्य मार्गो में अभियान चलाकर सडक से आवारा मवेशियों की धरपकड कर उन्हें निगम के कांजीहाउस व गौठान में भेजने का क्रम प्रतिदिन निरंतर तेज गति से जारी है। आयुक्त श्री सौरभ कुमार के आदेशानुसार सभी जोन कमिश्नर प्रतिदिन रोका छेका अभियान की माॅनिटरिंग कर जोन स्तर पर विशेष टीम की सहायता से काउकेचर वाहन से आवारा मवेशियों की धरपकड कर उन्हें गौठान भेजना निरंतर सुनिश्चित करवा रहे हैं। आज काउकेचर वाहन की सहायता से नगर निगम जोन 3 की विशेष टीम ने आज अभियान निरंतरता से जारी रखते हुए जोन 3 के तहत आने वाले मुख्य मार्गो जब्बार नाला रोड, मोवा थाना रोड, लोधीपारा चैक, पंडरी रोड सहित अन्य विभिन्न मुख्य मार्गो से 11 आवारा मवेशियों की धरपकड़ कर उन्हें फुंडहर गौठान काउकेचर वाहन की सहायता से भेजने की कार्यवाही की। अभियान निरंतर तेजी गति से रोका छेका के तहत सभी जोनो में सडक पर होने वाले प्रदूषण गंदगी यातायात बाधा आदि की समस्या को दूर करने राजधानी शहर रायपुर में निरंतर आगे भी जारी रहेगा। उक्त जानकारी निगम जोन 3 के प्रभारी जोन कमिश्नर  चित्रसेन प्रधान एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *