सुकमा मुठभेड़ में अब तक कुल 16 नक्सलियों के शव बरामद

Chhattisgarh

सुकमा मुठभेड़ : दिनांक 29/03/2025,सुकमा मुठभेड़ में अब तक कुल 16 नक्सलियों के शव बरामद lमुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, SLR, INSAS Rifle Rifle, .303 Rifle, रॉकेट launcher, बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ lDRG सुकमा/CRPF के संयुक्त बल बीजापुर ऑपरेशन का हिस्सा थे lमुठभेड़ में मारे गया नक्सलियों की पहचान की जा रही है lमुठभेड़ में DRG के दो जवान घायल हो गए।घायल जवानों की हालत सामान्य है और खतरे से बाहर है।

दिनांक 28.03.2025 को जिला सुकमा के थाना केरलापाल क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी सुकमा एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी।

अभियान के दौरान आज दिनांक 29/03/2025 के सुबह 08 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग जारी है l मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 16 नक्सलियों के शव बरामद lमुठभेड़ में कई और नक्सलियों के मारे जाने अथवा घायल होने की संभावना lआस-पास क्षेत्र में अभी गश्त सर्चिंग अभियान जारी । विस्तृत जानकारी पृथक से दी जाएगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *